मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी पर विवादित बयान देना पड़ा भारी, सपा विधायक की सम्पति पर चला बुलडोजर

प्रकाशित: Apr 07, 2022 21:19रिपोर्ट: Navtej TV

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दूसरी बार शपथ लेने के साथ जनता तो विश्वास दिलाया था कि उनका काम करने का तरीका नहीं बदलेगा।​ अगर यूपी में रहना है तो अपराध को छोड़ना होगा नहीं तो उनका बुलडोजर तैयार है। सीएम योग पर कुछ दिन पहले सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने विवादित बयान दिया था और इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलवा दिया। ​निगम ने बताया की पंप बिना नक्‍शा पास कराए बनाया गया है और इसी वजह से यह कार्यवाही की गयी है।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा,VIDEO

भोजीपुरा से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान दिया था और इसके बाद उन पर केस भी दर्ज करवाया गया था। विधायक ने कहा था कि सीएम योगी अपशब्द कहेंगे तो गोली चलेगी लेकिन हमारी बंदूकों से केवल धुंआ की जगह गोली निकलेगी। इस बयान के बाद जमकर बवाल मचा था।


विधायक शहजिल का सीबीगंज के परसाखेड़ा में SIRS के नाम से फिलिंग स्टेशन है जिसका निमार्ण बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था।अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया था। पेट्रोल पंप संचालित करने के लिए NOC भी नहीं ले रखी है इस वजह से पेट्रोल पंप अवैध है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि BDA अफसरों का अगला निशाना विधायक शहजिल का फार्म हाउस है। फार्म हाउस का निर्माण करने के लिए भी अनुमति नहीं ली गई है और संभावना जताई जा रही है कि पेट्रोल पंप के बाद अब अगला नंबर उनके फार्म हाउस का है।