मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बिग बॉस 15: सलमान करेंगे टॉप 5 कंटेस्टेंट का ऐलान

प्रकाशित: Nov 20, 2021 15:39रिपोर्ट: Navtej TV
टीवी जगत का सबसे लोकप्रीय शो का यह सीजन बहुत हंगामे से भरा रहा है। इन दिनों 'बिग बॉस 15' में हर दिन नए ट्विस्ट और नये मोड़ देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अब आने वाले इस सप्ताह का एपिसोड भी जबरदस्त हंगामे से भरा होने वाला है। बिग बॉस में अब तक का सबसे अहम पड़ाव आने वाला हैं और इसके चलते सभी घर वालों की परेशानी बढ़ी हुई है।

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया था जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि घर के सभी सदस्य कितना डरे हुए हैं। अब वह समय दूर नहीं है जब सलमान खान आकर यह ऐलान करेंगे की इस सीजन के टॉप 5 घर में रहेंगे और बाकी सब घर के बाहर जाएंगे।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस वीकेंड में कुछ ऐसा होगा जो दर्शकों के लिए हैरानी करने वाले से कम नहीं होगा। मेडिकल कारणों के कारण इस शो से बाहर हुई शमिता शेट्टी कमबैक कर रही है। वहीं दूसरी तरफ चर्चा हो रही है कि सलमान का यह शो पहले से कम लोकप्रिय हुआ है और इसकी टीआरपी में कमी होने की बात सामने आई है। शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट को आड़े हाथ लेते हुए उन पर रिश्तों का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

रियलिटी शो बिग बॉस 15 में मराठी नेता अभिजीत बिचुकले भी जुड चुके है और वह पहले बिग बॉस मराठी 2 का हिस्सा रह चुके हैं। अभिजीत चेक बाउंस मामले में जेल की हवा भी खा चुके हैं।