हनीमून से लौटने के बाद सलमान ने कैटरीना को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी शुरू
9 दिसंबर को राजस्थान में विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शादी के बाद हनीमून से विक्की-कैट वापस आ गये है और अब उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी शुरू हो गयी है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर को मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन किया जाएगा।
हर बार विवादों में रही इस बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर की पार्टियां, पहले ड्रग्स अब...
इन दोनों की शादी में बहुत ही कम लोगों को इनवाइट किया गया था लेकिन रिसेप्शन पार्टी में बड़ी संख्या में सेलेब्स को इनवाइट किया जाएगा। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स शामिल हो सकते हैं तो इससे पहले रिसेप्शन के लिए BMC से परमिशन लेनी होगी।

क्योंकि पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने भीड़ जमा होने पर रोक लगा दी है। इस पार्टी में तो बहुत लोग शामिल होंगे तो देखना होगा कि पार्टी के लिए मंजूरी मिलने के साथ कोविड नियमों को लेकर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा जाएगा। इस पार्टी में शामिल होने वाले सभी गेस्ट को RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखानी होगी।

सलमान खान कैटरीना की शादी में शामिल तो नहीं हुए लेकिन उन्होंने कैटरीना को सबसे बड़ा गिफ्ट देखकर अपनी दोस्ती का फर्ज अदा किया। सलमान खान ने कैटरीना को 3 करोड़ की रेंज रोवर कार गिफ्ट की है। कैटरीना सलमान खान की सबसे अच्छी दोस्त हैं और इसी वजह से उन्होंने इतना महंगा गिफ्ट दिया है।





