मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

सलमान को नहीं लगता लॉरेंस की धमकी का डर, सुरक्षा बढ़ाने का किया विरोध!

प्रकाशित: Mar 21, 2023 00:33रिपोर्ट: Navtej TV

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच चल रही जंग अब खुलकर सामने आ गई है। लॉरेंस की धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर के सामने एक पुलिस चौकी खोल दी गई है। इस धमकी के बाद सलमान के चाहने वाले लोग चिंता कर रहे है लेकिन सलमान को इस धमकी से जरा भी डर नहीं लगता है।

कहा गायब हो गया Amritpal ? गुर्गो पर Police का शिकंजा जारी..

19 मार्च को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ाते हुए एक अस्थाई पुलिस चौकी बना दी गई है। इस मामले के बाद सलमान के करीबी ने कहा कि इन धमकियों पर ज्यादा ध्यान नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और इससे पहले भी कई बार उनको इस प्रकार की ध​मकियां दी गई है। उनके परिवार वाले परेशान है और वह इस वजह से इन ध​मकियों को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पुलिस ने जिस प्रकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाई है उसको लेकर भी सलमान ने नाराजगी जताई है। शूटिंग और प्रमोशन को लेकर भी रोक लगाने की बात सामने आ रही है। सलमान की अगले महीने नई फिल्म रिलीज होने जा रही है और इस धमकी के बाद वह पहले की तरह प्रमोशन नहीं कर सकेंगे।