मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

गैंगस्टर की धमकी के बाद सलमान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार और मिला गन का लाइसेंस

प्रकाशित: Aug 02, 2022 18:39रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है लेकिन इस बार सलमान को मिली धमकी को लेकर पुलिस बहुत ज्यादा सतर्क हो गई है। पुलिस ने उनको अतिरिक्त सुरक्षा के साथ हथियार रखने का लाइसेंस जारी कर दिया है। सलमान ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई बुलेटप्रूफ कार भी खरीद ली है।

अमेरिका ने आतंक के सरगना जवाहिरी को मौत के घाट उतारा!

सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर नई कार के साथ स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट पर सलमान ने टोयोटा लैंड क्रूजर लेकर आए जो बुलेटप्रूफ है जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। सलमान खान की लैंड क्रूजर बुलेटप्रूफ होने के साथ कई प्रकार की सुविधाओं से लैस है। एयरपोर्ट पर सलमान की सिक्योरिटी बहुत ज्यादा थी।


सलमान खान ने गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था और उनको इसकी अनुमति भी मिल गई। सलमान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान धमकी भरा लेटर मिला था। धमकी के बाद सलमान ने अपने वर्कफं्रट में किसी प्रकार ढील नहीं दी है।