सलमान खान पर शहनाज ने जमकर लुटाया प्यार, ईद पार्टी में पहले किया Hug फिर किया Kiss
बॉलीवुड के दबंग खान जिस किसी पर अपना रख दे तो उसकी किस्मत बदल सकती है और जिसके सर से हाथ हटा ले तो उस पर आफत आ जाती है। आजकल सलमान का हाथ शहनाज गिल पर है और सुनने में आया है कि सलमान ने अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में शहनाज गिल को पसंद किया है।
जिस पत्नी की हत्या के लिए पति पहुंचा जेल, वो बायफ्रेंड संग कर रही थी अय्याशी!
ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता के घर पार्टी रखी गई थी और इसमें बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों ने भाग लिया था। लेकिन इस पार्टी में सबकी नजरे पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल पर टिकी हुई थी। अर्पिता की पार्टी में शहनाज गिल का आना बताता है कि वे सलमान खान के फेवरेट्स लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।
पार्टी के बाद सलमान खुद शहनाज को उनकी गाड़ी तक छोड़ने बाहर आए थे और इसी वजह से इन दोनों की चर्चा तेज हो रही है। पार्टी के कई वीडियो में शहनाज और सलमान आपस में हंसते हुए दिखाई दे रहे है तो शहनाज सलमान को बार बार गले से लगाती हैं, उन्हें किस करती हैं।

शहनाज पार्टी खत्म होने के बाद सलमान को हाथ पकड़कर अपनी गाड़ी तक ले गईं और उसके बाद बाय करते हुए वहां से चली गई। शहनाज ब्लैक कलर के सूट में नजर आई थीं तो वहीं सलमान भी ब्लैक शर्ट में नजर आए।





