मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

खाने में ऊपर से नमक लेना होगा सेहत के लिए नुकसानदायक, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Jul 29, 2022 19:57रिपोर्ट: Navtej TV

खाने के स्वाद को बढ़ाने में सबसे अहम रोल नमक का होता है जो कम या ज्यादा होने पर स्वाद को बिगाड़ सकता है। लेकिन कई लोग सही नमक का सेवन नहीं करते है जिसके कारण उनको कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। नमक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और ब्रोमाइड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में कारगर साबित होते हैं।

मैडम जी के पैर गंदे ना हो जाएं इसलिए कुर्सियों का बना दिया पूल!

नमक शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक समस्याओं को भी प्रभावित करता है। नमक के अधिक सेवन से व्यक्ति की उम्र कम होने का भी खतरा बना रहता है। 50 की उम्र में किसी की मौत होती है तो उसका एक कारण ज्यादा नमक का सेवन करना हो सकता है।

बहारी फूड ज्यादा खाने से शरीर में नमक की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। बीपी की समस्या से परेशान लोगों को नमक का सेवन बहुत कम करना चाहिए। ज्यादा नमक खाने की वजह से किडनी कमजोर होने लगती है और कई तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती है।