अधिक नमक खाने से हो सकते है ये नुकसान!
अधिक नमक खाने से हो सकते है ये नुकसान!
नमक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसी वजह से उसे खाना बनाते समय एक निश्चित मात्रा में उसका उपयोग किया जाता है। लेकिन कई लोगों को नमक खाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है जो उनके लिए खतरा साबित हो सकता है। क्योंकि अगर खाने में थोड़ा नमक ज्यादा होता है तो पूरे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है उसी प्रकार ज्यादा मात्रा में नमक के सेवन से हमारी सेहत बिगड़ सकती है।
हम सभी जानते हैं कि नमक में पाए जाने वाले मुख्य घटकों में से एक सोडियम है। सोडियम रक्त में इलेक्ट्रोलाइट्स की सांद्रता को कम करता है और प्यास बढ़ाता है। सोडियम का अधिक मात्रा में सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर सहित वजन बढ़ता है, इसलिए सोडियम का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। नमक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और ब्रोमाइड पाए जाते हैं, इसलिए शरीर को हेल्दी रखने के लिए इन तत्वों की जरूरत होती है।
मुस्लिम ने बीच चौराहे पर दी धमकी, लाउडस्पीकर को हाथ लगाया तो काट देंगे हाथ!
ज्यादा नमक हाई बीपी का कारण बनता है इसलिए अपने खाने में नमक कम डालें. अगर कभी भी खाने में नमक कम लगे तो इसे अलग से खाने में डालकर सेवन करने से बचें. शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर पानी जरूरत से ज्यादा जमा हो जाता है. यह स्थिति वाटर रिटेंशन या फ्लूड रिटेंशन कहलाती है. ऐसी स्थिति में हाथ, पैर और चेहरे में सूजन हो जाती है.वहीं शरीर में ज्यादा नमक की मात्रा से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं हो इसके लिए आप नमक की संतुलित मात्रा लेने के साथ भरपूर पानी पीएं।
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको दिनभर में 2,300 मिलीग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। यह मात्रा भी उन लोगों के लिए है जो ज्यादा नमक खाते हैं। जबकि रोज नमक की आदर्श मात्रा 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिक नमक के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो जाते हैं. नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है. इसके साथ ही में ज्यादा नमक खाने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है.
ज्यादा नमक खाने से आपके पेशाब में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है और आपके गुर्दे में पथरी हो जाती है. अगर आपको गुर्दे में पथरी की शिकायत है तो समझ लीजिए आपके तय मात्रा से ज्यादा नमक खा रहे हैं. ज्यादा नमक के सेवन से त्वचा रोग होते हैं। खुजली होने के कई कारणों में नमक भी एक कारण है। शरीर में जलन, खराश, त्वचा पर लाल चकत्ते नमक की अधिकता से होते हैं इसलिए स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए नमक कम खाएं।

ज्यादा नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में ज्यादा तेजी से बाहर निकलने लगता है। इससे किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है औऱ किडनी की परेशानी हो जाती है। कितना करें नमक का सेवन डबल्यूएचओ के मुताबिक गंभीर बीमारियों से बचने के लिए हमारे दैनिक आहार में रोजाना महज 5 ग्राम नमक पर्याप्त है। ज्यादा नमक खाने की आदत को बदलने के लिए अपने किचन से ही शुरुआत करें। खाने में कम नमक डालें। खाने की टेबल पर हमेशा रखी रहने वाली नमक की शीशी को वहां से हमेशा के लिए हटाएं। भोजन में ऊपर से नमक डालकर खाना छोड़ दे





