मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

पुष्पा के आइटम सॉन्ग के लिए समांथा ने वसूले करोड़ रुपए

प्रकाशित: Jan 17, 2022 23:58रिपोर्ट: Navtej TV

साउथ मूवी 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन और रश्म‍िका मंदाना ने साउथ के साथ बॉलीवुड में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म में साउथ की सुपरह‍िट एक्ट्रेस समांथा के आइटम सॉन्ग 'ओ अंतवा' ने भी जबरदस्त धमाल मचाया है। समांथा ने सॉन्ग के लिए जमकर पैसे लिए है और बताया जा रहा है कि एक फिल्म की फीस के बराबर चार्ज लिया है।

ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका और अर्जुन ने दिया करारा जवाब, सच जानकर उड़ेंगे होश

समांथा ने एक सॉन्ग के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म के साथ समांथा का यह आइटम सॉन्ग ट्रेंड पर है। सोशल मीड‍िया पर हर जगह इस गाने पर लोग जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और लगभग 15 दिन बाद फिल्म की कमाई पर ब्रेक नहीं लग पाया है।

17 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने अभी तक 300 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है और फिल्म को तेलगु के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नण भाषाओं में रिलीज किया गया था। इस फिल्मी के हिंदी वर्जन की कमाई की बात करें तो 75 करोड़ आंकड़ा पार करने के साथ 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।


पुष्पा: द राइज' की कमाई को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। पहले हफ्ते में यह फिल्म 1401 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई लेकिन फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए स्क्रीन्स बढ़ाकर 1600 करने पड़ गये।