11 दिन में ढेर हुई अक्षय की सम्राट पृथ्वीराज,मानुषी छिल्लर की खूबसूरती भी फेल
अक्षय कुमार की बड़े बजट वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है और फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है। इसी वजह से फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। दर्शकों ने अक्षय के स्टारडम और मानुषी छिल्लर की खूबसूरती से मुहं मोड़ लिया है। 3 जून को रिलीज हुई अक्षय की फिल्म रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 1 करोड़ की ही कमाई करने में सफल हुई है।
आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!
फिल्म का बजट 300 करोड़ से ज्यादा का है लेकिन फिल्म ने 11 दिन में करीब 62 करोड़ का बिजनेस किया है। अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार की फिल्म का इतना बुरा हाल होना चिंता का विषय बन गया है। अक्षय के के लिए दुख की बात ये है कि बच्चन पांडे के बाद अक्षय की ये बैक टू बैक दूसरी फिल्म का फ्लॉप होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपए की कमाई की तो दूसरे दिन 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन की कमाई 16 करोड़ से ज्यादा की रही है और इस हिसाब से 3 दिन में महज 40 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। इसके बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से गिरता गया और इसी वजह से फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के रोल में तो मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार किया है। इसमें संजय दत्त, सोनू सूद, साक्षी तंवर, आशुतोष राणा, ललित तिवारी और मानव विज भी मुख्य भूमिकाओं है।





