मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

दर्शकों को पसंद नहीं आई अक्षय की सम्राट पृथ्वीराज, 5 दिन में हुई फ्लॉप

प्रकाशित: Jun 08, 2022 18:47रिपोर्ट: Navtej TV

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और इसी वजह से फिल्म फ्लॉप होती दिख रही है। 300 करोड़ के बड़े बजट वाली फिल्म 5 दिन में 50 करोड़ की कमाई करने में भी कामयाब नहीं हो पाई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में ज्यादा रूची नहीं दिख रही है और इसी वजह से फिल्म के शो खाली जा रही है।

PUBG के लिए बेटे ने मां को मारी गोली, फिर दोस्तों संग की अंडा करी पार्टी!

फिल्म ने वीकेंड के दिनों में अच्छी कमाई करने में सफल हुई थी लेकिन इसके बाद फिल्म को दर्शकों की कमी खल रही है। रिलीज के 5 दिनों के बाद भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल नहीं हो पाई है। फिल्म ने 5वें दिन केवल 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसी के साथ फिल्म का कुल कमाई कलेक्शन 48 करोड़ रुपये हुआ है यानी फिल्म 5 दिनों में 50 करोड़ की कमाई में असफल हुई है।

रिलीज के पहले दिन 10 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 16 करोड़ की शानदार कमाई करने मे सफल हुई थी। लेकिन चौथे और अब पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। अगर फिल्म की कमाई का ग्राफ देखे तो लग रहा है कि फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी।


वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर बनी यह फिल्म विवादों में भी रही है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म का जोश अब कम हो गया है। अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के रोल में तो मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार किया है। इसमें संजय दत्त, सोनू सूद, साक्षी तंवर, आशुतोष राणा, ललित तिवारी और मानव विज भी मुख्य भूमिकाओं में दिखे है।