Box Office पर निकली अक्षय की हवा,सम्राट पृथ्वीराज हुई धड़ाम
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को जबरदस्त झटका लगा है और रिलीज के आठ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस धड़ाम हो गई है। फिल्म 300 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी थी लेकिन फिल्म की कमाई 50 करोड़ भी बड़ी मुसीकल से हो पाई है। 8 दिन में फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई है।
प्यार में नाकाम आशिक की खौफनाक दास्तां, 4 गोलियां और 4 मरने वालों के नाम!
3 जून को रिलीज हुई फिल्म को अच्छा स्टार्ट मिला था लेकिन इसके बाद इस फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी 10 जून को कमाई केवल 2 करोड़ से भी कम पर अटक गई। राजस्थाान के वीर योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी की कहानी पर आधारित से बड़ी उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
पहले दिन 10.70 करोड़ की कमाई करने में सफल हुई थी लेकिन दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई 2 करोड़ पर सिमीट गई।सम्राट पृथ्वीराज' के रिलीज से कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया-2' पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। यह फिल्म 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 'सम्राट पृथ्वीराज' भारत के वीर योद्धा रहे महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर बनाई गई है।

अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के रोल में तो मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार किया है। इसमें संजय दत्त, सोनू सूद, साक्षी तंवर, आशुतोष राणा, ललित तिवारी और मानव विज भी मुख्य भूमिकाओं में दिखे है।





