मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विश्व कप से पहले संजु सैमसन का धमाका, जल्द बनेंगे टीम के उपकप्तान

प्रकाशित: Sep 28, 2022 18:01रिपोर्ट: Navtej TV

अगले महीने से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है और इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। लेकिन इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है जिसके कारण चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े हो रहे है। आईपीएल में राजस्थान के कप्तान संजु सैमसन का नाम उस लिस्ट में नहीं है। लेकिन उनको इन दिनों इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है जिन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार जीत हासिल करके चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है।

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

सैमसन ने अर्धशतकीय पारी भी खेली और कप्तान में अपना दम दिखाया है लेकिन इसके बाद उनको टीम में मौका नहीं मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। 3 मैचों की वनड़े सीरीज को क्लिन स्वीप करके उन्होंने अपना दाव ठोका है कि अगर किसी कारण के चलते कोई खिलाड़ी विश्व कप से बाहर होता है तो उनको टीम शामिल किया जाए।


भारत ए ने इससे पहले दोनों वनडे में भी जीत हासिल की है। सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है और इसकी वजह से उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तान बनने का तौहफा मिल सकता है। पंता का प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है और इसके बाद उनको बार-बार मौका दिया जा रहा है जो कई सवाल खड़े कर रहा है।