मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

सपना चौधरी पर चढ़ा पुष्पा का खुमार, दमदार एक्शन ने मचाया तहलका

प्रकाशित: Jan 21, 2022 20:50रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों हर कोई साउथ फिल्म पुष्पा को लेकर चर्चा कर रहा है और उसकी वजह फिल्म के दमदार डायलॉग के साथ उसकी कहानी है। इस फिल्म के डायलॉग को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपने वीडियो बनाकर डाल रहे है। फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन का हर डायलॉग इन दिनों लोगों के सीर चढ़कर बोल रहा है।

Sapna Choudhary के ठुमकों ने उड़ाई Corona Guidelines की धज्जियां,देखें Video

हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी पर भी पुष्पा का क्रेज देखने को मिला है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टा पर पुष्पा के फेमस डायलॉग की रील बनाई है जो लोगों को जमकर पंसद आ रही है।

​​​​​​​

इस वीडियो में सपना चौधरी का पुष्पा अवतार देखकर फैंस का दिल जीत लिया है। सपना ने पुष्पा का फिल्म डायलॉग कहते हुए कहा 'पुष्पा नाम सुनकर फूल समझे क्या? फूल नहीं, फायर हूं मैं, झुकूंगा नहीं'। सपना ही नहीं कई बड़े स्टार भी इस डायलॉग को लेकर वीडियो बना रहे हैं।

हरियाणा का अक्षय पलड़ा जिसे चाचा के अपमान ने बना दिया गैंगस्टर,देखें Video

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स आफीस पर धमाल मचा दिया था और इस फिल्म की कमाई ने तो सबके होश उड़ा दिए थे। पुष्पा के हिंदी वर्जन ने कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए है।