सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने से पहले थम गई सतीश की सांसे
अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अनुपम खेर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे और इस दौरान उनको बेचैनी होने की बात कही थी। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया तो रस्ते में दिल का दौरा पड़ गया।
कौशिक ने मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया था।
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!
सतीश कागज-2 की शूटिंग कंप्लीट कर चुके थे और इस फिल्म में दर्शन कुमार, अनुपम खेर और नीना गुप्ता का अहम रोल है। कागज-3 से वो सलमान खान के बाॅडीगार्ड शेरा के बेट को लांच करने वाले थे।





