मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती प्रकिया हुई तेज,10 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

प्रकाशित: Feb 17, 2022 17:23रिपोर्ट: Navtej TV

शिक्षा विभाग ने ग्रेड सेकंड भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सब्जेक्ट टीचर के पदों का विवरण राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है। इसके बाद आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। विभाग ने लगभग 10 हजार पदों के लिए सिफारिश भेजी है। इसमें सबसे ज्यादा संस्कृत सब्जेक्ट के पद होंगे तो सबसे कम पंजाबी के 70 पद है।

इस विभाग में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन


वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2018 के बाद हो रही है। इसमें नॉन टीएसपी एरिया में 1519 और टीएसपी एरिया में 281 पदों पर भर्ती होगी। संस्कृत के पद ही सबसे ज्यादा खाली होने के कारण पदों की संख्या सबसे ज्यादा है।

विषय नॉन टीएसपी टीएसपी कुल पद
अंग्रेजी 1517 151 1668
गणित 1369 244 1613
संस्कृत 1519 281 1800
विज्ञान 1393 172 1565
हिन्दी 1177 121 1298
सा. विज्ञान 1308 332 1640
पंजाबी 70 0 70
उर्दू 94 12 106
कुल 8447 1313 9760