शरद पवार ने पीएम मोदी को बताया सबसे अच्छा प्रंधानमंत्री, विपक्षी दलों में मचा हड़कंप
पीएम मोदी को लेकर जहां विपक्ष उन पर हमला बोल रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष के सबसे बड़े नेता और यूपीए सरकार में कृषि मंत्री रहे एनसीपी चीफ शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इस बात को सुनकर विपक्ष को बड़ा झटका लगा है क्योंकि शरद पवार ने मोदी की तारीफ करके कांग्रेस और शिवसेना को बड़ा झटका दिया है। एक कार्यक्रम में पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशासन पर बहुत अच्छी पकड़ है और यही उनकी शक्ति है।
WHO का अलर्ट: ओमिक्रॉन के कारण जल्द आएगी कोरोना की 'सुनामी', भारत में भी बढ़ा खतरा
शरद पवार ने पीएम मोदी के कामकाज की शैली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पीएम जो करने का सोचते है उसे पूरा करके ही दम लेते है। मोदी का स्वभाव ऐसा है कि एक बार जब वह किसी भी कार्य को हाथ में लेते हैं, तो उसे निष्कर्ष तक पहुंचाते है। मोदी के पास अपने सहयोगियों को साथ ले जाने का हुनर है जो पहले किसी पीएम के पास नहीं थी।
पवार ने कहा कि मैंने यूपीए सरकार में मंत्री रहते हुए पीएम को कहा था कि तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति नहीं करनी चाहिए। उस समय मैं ऐसा मंत्री था जिससे सीएम मोदी बातचीत किया करते थे और अन्य मंत्रियों पर हमला करते थे।
पवार ने कहा कि मैं अकेला केंद्रीय मंत्री था जो गुजरात जाता था और इसके बाद कहा कि यूपीए गठबंधन के कुछ सदस्यों ने गुजरात सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। शरद पवार ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद अजित पवार को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाने के लिए भेजा होता तो परिणाम कुछ अलग हो सकता था।

पवार ने कई बातों को लेकर अपनी राय रखी लेकिन इसके बाद सवाल खड़े होने शुरू हो गये है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में एनसीपी कई बीजेपी का सहयोगी दल नहीं बन जाए। अगर ऐसा होता है तो विपक्ष के पास मोदी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार ही उनके पास नहीं है। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि पवार और मोदी के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है और आने वाले समय में दोनों एक साथ आए तो हैरानी की बात नहीं होगी।





