बुलडोजर बाबा ने घटाया अपराध तो बढ़ने लगी पीएम बनाने की मांग, 2024 में होगा एलान!
उत्तरप्रदेश में योगी की लोकप्रियता दिनों दिन इस कदर बढ़ रही है कि इसका खुलासा नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो ने भी किया है। कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाले विपक्षियों की बोलती बंद कर दी है। साल 2021 के क्राइम के आंकड़े जारी किए है, उसमें बुलडोजर बाबा की दहशत नजर आई है यानि अपराधी अब बाबा की कानून व्यवस्था से खौफ खाने लगे है तभी तो क्राइम में सबसे ऊपर रहने वाला उत्तरप्रदेश अब नीचले पायदान पर खिसकता जा रहा है।
बाबा के राज में घटता Crime और बढ़ती PM की दावेदारी!
देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद क्राइम का ग्राफ नीचे खिसकना योगी की उपलब्धि है 2019 की तुलना में यूपी में 2021 में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में 6.2 फीसदी और 11.11 फीसदी की गिरावट आई है। वर्ष 2019 में यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 59853 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में घटकर 56083 हो गए। इसी तरह 2019 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 18943 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में घटकर 16838 रह गए!
इस रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य में बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में गिरावट जारी हैए जिसमें उत्तर प्रदेश 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 2845 मामलों के साथ बलात्कार के मामले में 23वें और हत्या में 24वें स्थान पर है। इसके अलावा देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद, 16,838 मामलों के साथ बच्चों के खिलाफ अपराध में 28वें और फिरौती के लिए अपहरण के मामले में 36वें स्थान पर है। वहीं उत्तरप्रदेश की अपराध करने के बाद सजा देने की दर भी देश के अधिकांश राज्यों में सबसे अधिक है।

जिस प्रचंड बहुमत के साथ योगी ने दोबारा यूपी की सत्ता में एंट्री की है विपक्ष की बोलती बंद हो गई है। इसके साथ ही योगी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें ही अब पीएम मोदी के बाद पीएम की कुर्सी का दावेदार माना जा रहा है।





