मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

शिखर के आगे फेल हुए विराट और धोनी, वेस्टइंडीज में रचा नया इतिहास

प्रकाशित: Jul 28, 2022 18:21रिपोर्ट: Navtej TV

शिखर धवन की कप्तानी में आखिरी मैच 119 रनों से जीतकर नया इतिहास रच दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने शिखर धवन की कप्तानी में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो विराट और रोहित शर्मा भी नहीं बना पाए थे।

Sapna Choudhary के बाद अब इस हरियाणी Actress के हुस्न के दिवाने हुए fans!

धवन की कप्तानी में वेस्टइंडीज को उसके घर में 3-0 से हराकर नया इतिहास रच दिया है। धवन भारतीय क्रिकेट टीम के पहले ऐसे कप्तान बने है जिन्होंने वेस्टइंडीज का वनडे में क्लीन स्वीप किया है।

धवन ने इस मामले में कपिल देव,गावस्कर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3.0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।

टीम इंडिया ने पहली वनडे सीरीज 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में जीती थी। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर 10 वनडे सीरीज में से 6 सीरीज जीती है तो वेस्टइंडीज ने 4 जीती है। 2006 के बाद से भारत ने विंडीज के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं गंवाई है और अब तक कुल 12 द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाब रही है।