मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

शिल्पा शेट्टी पर भारी पड़ गया एक चुम्मा, 15 साल बाद मिला न्याय

प्रकाशित: Jan 28, 2022 00:07रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फैंशन सेंस और पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, अब चर्चा का विषय बना है, 15 साल पुराना मामला, जहां सार्वजनिक स्थल पर किस करने के मामले में शिल्पा शेट्टी को राहत मिली है, 15 साल के बाद कोर्ट ने इस मामले में एक्ट्रेस को माफी देकर मामला खत्म कर दिया है।

UP News Hindi: महिला के बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोती और जूते की माला पहना कर घुमाया,VIDEO

आपकों बतां दे कि साल 2007 राजस्थान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को गले लगाकर बार-बार किस किया था। बड़े पैमाने पर आयोजित हुए इस समारोह में ऐसी घटना ने विवाद को जन्म दे दिया था। अप्रैल 2007 को, राजस्थान की एक अदालत ने शेट्टी और गेरे की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया लेकिन बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने इस मुकदमे को खारिज कर दिया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण की एक अदालत ने 18 जनवरी को शिल्पा शेट्टी को इस मामले में बरी कर दिया है। इसको लेकर एक विस्तृत आदेश जारी किया गया है।


इसके अनुसार शिल्पा ने घटना के तुरंत बाद अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। मामले पर विचार करने के बाद ये बात सामने आई कि शिल्पा के खिलाफ आरोप निराधार थे और इसलिए उन्हें अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए। वहीं आपकों बतां दे कि 2009 में भी एक ऐसा ही मामला सामना आया था, शिल्पा शेट्टी उड़ीसा के साक्षीगोपाल मंदिर पहुंचीं थीं, यहां एक पुजारी ने उन्हें गाल पर किस कर लिया था। इस घटना ने भी उस वक्त काफी तूल पकड़ा था। देश और दुनियां की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।