19 साल बाद अंगूरी भाभी ने लिया तलाक, दर्द भरी कहानी सुनकर उड़ेंगे होश
शादी का बंधन सात जन्मों का होता है लेकिन आज के समय में यह कहावत केवल इतिहास बनकर रह गई है। टीवी जगत में अंगूरी भाभी के नाम से पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे ने शादी के 19 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। शुभांगी ने पति पीयूष पूरी के साथ अपना रिश्ता खत्म करने की जानकारी देते हुए शादी पर अपना दर्द बयां किया है।
कांग्रेस मंत्री पुत्र ने Rahul Gandhi को बताया माफिया ! बयान पर मचा हंगामा
दोनों एक साल से अलग-अलग रह रहे थे और उनकी एक 18 साल की बेटी भी है। एक इंटरव्यू में कहा पति से अलग होने की पुष्टि करते हुए कहा हमने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की है। लेकिन अंतिम फैसला हमने अलग होने का लिया है।
शुभांगी ने कहा मनभेद दूर हो सकते है लेकिन मतभेदों को हल नहीं किया जा सकता। जो फैसला लिया है वह बहुत कष्टदायक है और कुछ नुकसान की मरम्मत नहीं हो सकती है। इतने सालों साथ रहने के बाद जब अलग होते है तो यह बहुत ज्यादा परेशान करता है। मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ देता है। मैं इस फैसले से लड़ने का प्रयास करूंगी।

