मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Sidhu Moose Wala Death Anniversary: पहली बरसी पर पूरे गांव ने दी श्रद्धांजलि

प्रकाशित: May 30, 2023 11:42रिपोर्ट: Navtej TV

Sidhu Moose Wala Death Anniversary को लेकर उनके फैंस अपने ही अंदाज में उनको श्रद्धांजलि दे रहे है। क्योंकि 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी और आज पहली बरसी है। पहली बरसी पर पूरे गांव ने श्रद्धांजलि दी है। पूरे गांव को सिद्धू के पोस्टरों से सजाया गया है। इस हत्या के पीछे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ औरलॉरेंस बिश्नोई की गैंग के शार्प शूटरों का हाथ था। इस हत्या के गैंगवार की आशंका बढ़ी हुई है और उनके गांव में आप सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। सिद्धू के माता-पिता भी बेटे को श्रद्धांजलि देने गांव पहुंचे। जिस जगह पर सिद्धू को गोली मारी गई थी उस जगह पर मां चरण कौर पहंची और सड़क पर मत्था टेका और सिंगर को श्रद्धांजलि दी।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आज मानसा के गुरुद्वारा सिंह सभा से लेकर बस स्टैंड तक ‘इंसाफ दो मार्च’ भी निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले अभी विदेश में बैठे है जबकि 4 आरोपियों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने 30 से ज्यादा आरोपियों को नामजद किया था। अन्य आरोपियों को विदेश से भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
मूसेवाला के माता-पिता अभी भी खुश नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि अभी उनके बेटे की हत्यारे और असली गुनहगार बाहर घूम रहे हैं। जिनको सजा मिली है वह सब तो खरीदे हुए लोग तो असली गुनहगार तो आजाद घूम रहे है। इस हत्या में उन लोगों का हाथ है जिनको मूसेवाला की हत्या से फायदा हुआ है। उनका बेटा पंजाबी संगीत उद्योग में बड़ा पैसा कमाता था और उनके विरोधी ऐसा नहीं चाहते थे।