मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नया फरमान मदरसों में गाना होगा राष्ट्रगान

प्रकाशित: May 12, 2022 22:42रिपोर्ट: Navtej TV

मदरसों को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आती रहती है और इसको लेकर विवाद तक हो जाता है। लेकिन इस बीच यूपी सरकार ने प्रदेश के मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है। UP मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद ने इसका आदेश जारी करते हुए कहा कि यह आदेश सभी मदरसों पर लागू होगा।

कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना के समय राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा। रमजान और ईद की छुट्टियों के बाद सभी मदरसे खुल चुके हैं और 14 मई से मदरसों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीति होना भी तय माना जा रहा है क्योंकि योगी सरकार पर धर्म विशेष होने के आरोप लगते रहे हैं।

​​​​​​​

मुस्लिम धर्मगुरुओं इस फैसले का विरोध किया है और कहा है कि ऐसा करना उनकी धार्मिक मान्यताओं के विपरीत हैं। राष्ट्रगान गाने में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह देश का राष्ट्रगान है।