मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस खिलाड़ी ने एक झटके में तोड़ दिया किक्रेट के भगवान का ये रिकॉर्ड

प्रकाशित: Mar 22, 2022 22:53रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर है और वह टेस्ट सीरीज खेल रही है। लेकिन इस सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर गरज रहा है और तीन टेस्ट मैचों में तीन अर्धशतक बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। स्मिथ ने पहले टेस्ट में 78 रनों के पारी तो दूसरे मैच में 72 रनों की पारी खेलकर अपना दमखम दिखाया है। लेकिन तीसरे टेस्ट में पहले दिन स्मिथ ने 59 रन बनाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

India में Corona की Fourth Wave की आशंका,VIDEO

स्मिथ ने 150 टेस्ट इनिंग्स के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए है। स्मिथ ने संगकारा, तेंदुलकर, सहवाग और द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ के नाम 150 टेस्ट इनिंग्स में सबसे ज्यादा 7993 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

पहले इस लिस्ट में संगकारा 7913 रन बनाकर टॉप पर थे लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर चले गए है। स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है गेंद से छेड़खानी करने के कारण उनका करियर खत्म होते होते बचा है। ले​किन उन्होंने अपनी गलती से स​बक लेकर अपने खेल पर ध्यान दिया और इसके बाद से उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।


150 टेस्ट इनिंग्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. स्टीव स्मिथ- 7993 रन
2. कुमार संगकारा- 7913 रन
3. सचिन तेंदुलकर- 7869 रन
4. वीरेंद्र सहवाग- 7694 रन
5. राहुल द्रविड़- 7680 रन