मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इस जानवर की उल्टी से बनता है दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम, कीमत करोड़ों में

प्रकाशित: Sep 10, 2022 23:59रिपोर्ट: Navtej TV

व्हेल की उल्टी बनने के प्रोसेस को प्रकृति की सबसे अजीबोगरीब घटनाओं में से एक माना जाता है। साइंस को पक्के तौर पर अब भी नहीं पता है कि आखिर यह बनती कैसे है। लेकिन इंटरनेशल मार्केट में व्हेल की उल्टी की कीमत 2 करोड़ रुपए किलो तक है। पिछले साल मुंबई पुलिस ने कहा था कि 1 किलो व्हेल की उल्टी की कीमत 1 करोड़ रुपए है। लखनऊ में बरामद 4ण्12 किलो व्हेल की उल्टी की कीमत ने 10 करोड़ रुपए बताई है।

यानी करीब 2.30 करोड़ रुपए प्रति किलो। कुल मिलाकर व्हेल की उल्टी की कीमत उसकी शुद्धता और क्वॉलिटी से तय होती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है तो आपको बतां दे कि दुबई में व्हेल की उल्टी की काफी डिमांड है। जहां परफ्यूम का बड़ा मार्केट है, यहां इसका परफ्यूम बनाने में उल्टी का इस्तेमाल किया जाता है बताया जाता है इसकी खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहती है।

वहीं कुछ देशों में इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता हैए यही प्राचीन मिस्र में तो व्हेल की उल्टी का इस्तेमाल धूप या अगरबत्ती बनाने में भी होता था। सिगरेट में फ्लेवर में भी व्हेल की उल्टी का इस्तेमाल होता है। कुछ कल्चर में तो माना जाता है कि व्हेल की उल्टी यौन उत्तेजक के रूप में भी इस्तेमाल हो सकती है। अतीत में कुछ देशों में इसका इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने शराब और तंबाकू में किया जाता था। इसका पूरा एक बाजार है।

इंटरनेट पर भी इसकी खरीदी.बिक्री होती है माना जा रहा है कि समय के साथ ये और महंगी होती चली जाएगी इसीलिए इसकी हमारे देश में भी चोरी चुपके अवैध तरीके से स्मगलिंग होती है कानून कहता है कि अगर ये आपको कहीं मिले या पता लगे तो तुरंत पुलिस को बताएं।

दुर्लभ होने की वजह से व्हेल की उल्टी का इस्तेमाल भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों समेत करीब 40 देशों में बैन है। भारत में वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 के तहत व्हेल की उल्टी को रखने या इसकी ब्रिकी पर रोक है। क्योंकि स्पर्म व्हेल की घटती आबादी की वजह से ये एक भारत में एक प्रोटेक्टेड स्पीशीज है।