मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इस बीमारी का संकेत देते है खर्राटे, आज ही बरते सावधानी

प्रकाशित: Feb 23, 2022 21:29रिपोर्ट: Navtej TV

रात में सोते समय कई लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है जो किसी बीमारी का संकेत है। इस बात को कम लोगों को पता है इसी वजह से लोग खर्राटे लेने को सामान्य बात मानकर उसकी अनदेखी करते है। लेकिन इस बीमारी के कारण आपके साथ सोने वाल इंसान बहुत ज्यादा परेशान होता है तो खर्राटे लेने वाला इंसान को इस बात का पता नहीं चलता है। खर्राटों की आवाज के कारण नींद अच्छे से नहीं आती है तो कई प्रकार की बीमारियां भी होनी शुरू हो जाती है।

खर्राटे लेना गंभीर समस्या

खर्राटे लेने का कारण कारण ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया को बताया जाता है। यह बीमारी ज्यादातर मोटे लोगों को होती है और सोने के समय होती है। अगर किसी को खर्राटे आते हैं, तो उसे नींद लेने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। नींद के दौरान श्वसन मार्ग में सांस रुकने के कारण खर्राटे आने शुरू होते हैं। नींद में बाधा, चिड़चिड़ापन, काम में मन नहीं लगना और कमजोरी भी महसूस होना शुरू हो जाता है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हृदय की बीमारी, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां होनी शुरू हो जाती है।

​​​​​​​

खर्राटे आने के प्रमुख कारण

मोटापा ज्यादा होना
ज्यादा थकान या कमजोरी होना
धूम्रपान
डिप्रेशन
गर्भावस्था
शराब का ज्यादा सेवन
पीठ के बल सोना
सोते समय छाती पर हाथ

खर्राटे का इलाज
खर्राटे का इलाज नहीं है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इस बीमारी से छूटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।