मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

सलमान की नहीं हुई शादी और भाईयों में मची तलाक देने की होड़,जानें इसकी वजह

प्रकाशित: May 14, 2022 17:11रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर से एक बुरी खबर आई है और उनके परिवार की सबसे छोटी बहु भी अलग होने जा रही है। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है और अरबाज के बाद सोहेल ने भी तलाक लेने का फैसला कर लिया है। सलीम खान के परिवार में दूसरा तलाक होन जा रहा है पहले अरबाज-मलाइका ने तलाक लिया तो अब सोहेल और सीमा ने अलग होने का फैसला किया है।

सेना भर्ती पर मोदी सरकार का ग्रहण, आत्महत्या पर मजबूर युवा!

सलमान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक ले रहे हैं और दोनों ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। दोनों ने सहमती से शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने शादी के 24 साल बाद ऐसा फैसला किया और इन दोनों के दो बच्चे है जिनका नाम निरवान और योहान। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी भी तरफ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं दिया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।


1998 में सोहेल और सीमा ने भागकर शादी करने का फैसला किया था। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं और इसी दौरान दोनों की मुलाकता हुई थी। दोनों में प्यार हुआ लेकिन शादी के लिए सीमा का परिवार राजी नहीं था और इसी वजह से भागकर शादी रचाई थी।