मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

एक्स गर्लफ्रेंड ने सलामन खान को दी धमकी, बोलीं- जल्द होगा पर्दाफाश

प्रकाशित: Mar 31, 2022 17:50रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर पहली बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर आरोप लगाते हुए धमकी दी है। सोमी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सलमान पर आरोप लगाए हैं और इसके साथ उन्होंने हार्वी वेनस्टेन को भी धमकी दी है। हार्वी वीन्सटीन हॉलीवुड के मशहूर प्रड्यूसर और फिल्ममेकर हैं लेकिन उन पर कई महिलाओं ने रेप करने, मारपीट करने और धमकाने के आरोप लगा चुकी है।

WAR पर भारी प्यार: Ukrainian Girl से Indian Boy करेगा शादी

सोमी ने सलमान को लेकर कैप्शन में लिखा, 'बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा। जिन महिलाओं के साथ तुमने गलत किया है वह एक तुम्हारा सच सबको बताएगी जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया था।

सोमी ने दावा किया था ​कि वह सलमान के साथ अपनी रिलेशनशिप में 8 साल तक रही और सलमान मेरे पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। लेकिन ऐश्वर्या राय के आने से मेरा रिश्ता टूट गया। सलमान का क्रश मुझे फ्लोरिडा से भारत ले आया और मैंने फिल्मों में सिर्फ इसलिए काम करना शुरू किया था ताकि मैं सलमान से शादी कर सकूं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ऐश्वर्या के आने से हमारा ब्रेकअप हो गया।


सोमी ने फिल्म 'अंत', 'किशन', 'अवतार', 'तीसरा कौन', 'आंदोलन' और 'अग्निचक्र' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। सोमी 8 साल तकसलमान के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन इसके बाद भी दोनों की शादी नहीं हो सकी लेकिन इस प्रकार के आरोप लगाकर सोमी ने तहलका मचा दिया है।