पहली नजर में सोनिया को दिल दे बैठे थे राजीव गांधी, लव स्टोरी में विलन बने पिता!
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कम्प्यूटर लाने का श्रेय दिया जाता है। लेकिन राजीव गांधी की प्रेम कहानी के बारे में बहुत कम लोगों का पता है क्योंकि उनके जीवन में इतने उतार चढ़ाव आए की जिसके कारण उनको इसके बारे में बताने का मौका ही नहीं मिला। लेकिन बताया जाता है कि सोनिया और राजिव की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।
Gehlot के चहेते मंत्री और विधायकों के बगावती तेवर, सरकार पर खतरा!
दोनों की प्रेम कहानी के बारे में एक बार सोनिया गांधी ने बताया था। उन्होंने कहा की उनके पिता राजीव गांधी से शादी को लेकर राजी नहीं थे और इसका कारण था कि वह भारत में कैसे रहेगी। दोनों अपने रिश्ते को गुप्त रखना चाहते थे और दोनों की राजनीति में कोई रूची नहीं थी।
सोनिया ने जब अपने परिवार को इसके बारे में बताया था तो माता-पिता ने शादी पर आपत्ति जताई, लेकिन सोनिया ने उनके फैसले का विरोध कतरे हुए शादी का फैसला किया। सोनिया के पिता का कहना था कि हिंदुस्तान बहुत दूर है और वहां के रीति-रिवाज बिल्कुल अलग तो मेरी बेटी इतनी दूर कैसे रहेगी।

सोनिया और राजीव की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी और राजीव ने ही सोनिया से मिलने की इच्छा जताई थी। बताया जाता है कि राजीव पहली नजर में ही सोनिया को दिल दे बैठे थे।


