मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कांग्रेस में जान फुकने से पहले ही पीके हुआ फेल, राणा ने खोला कांग्रेस का काला चिट्ठा

प्रकाशित: Apr 25, 2022 18:48रिपोर्ट: Navtej TV

पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है और पिछले 8 सालों में कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में पड़ता दिख रहा है। कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने अस्तित्व की लड़ाई को बचाने के लिए किसको अपने साथ जोड़े और किसका साथ छोड़े। कांग्रेस के अपने ही लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो दूसरी तरफ अध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा है और इसी वजह से देश की सबसे पूरानी पार्टी अपनी समाप्ती की तरफ बढ़ रही है।

इस बार कांग्रेस को सबसे बड़े चुनावी नणनीतिकार पीके यानि प्रशांत किशोर का साथ मिला ही था कि प्रशांत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया, 'कभी भी ऐसे किसी व्यक्ति का भरोसा मत करो, जो आपके दुश्मन का दोस्त हो। तेलंगाना में टीआरएस और कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जाती है। सीएम ने सार्वजनिक तौर पर क​हा था कि किशोर उनकी पार्टी के साथ काम कर रहे हैं।

मौत का चकमा देने वाले गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की कहानी,VIDEO

कई दिनों से संभावनाएं जताई जा रही थी कि किशोर जल्दी ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। पीके कांग्रेस को बचाने ही उतरते थे कि उससे पहले ही राणा कपूर ने ऐसे खुलासे कर दिए है जिसमें प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर के खिलाफ दायर चार्जशीट में गांधी परिवार को लेकर बड़े खुलासे किए है। आने वाले दिनों में जांच सीधे सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचेगी। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि यह संयोग है या प्रयोग।

राणा कपूर ने बताया कि प्रियंका गांधी से देश के मशहूर मरहूम पत्रकार एमएफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मुरली देवड़ा ने उनसे कहा कि अगर वो प्रियंका से पेंटिंग नहीं खरीदते हैं तो न केवल उनका कांग्रेस के साथ संबंध सही नहीं होंगे बल्कि पद्म पुरस्कार से भी वंचित होना पड़ सकता है। पेंटिंग के पैसों से ही सोनिया गांधी का अमेरिकी में इलाज हुआ था।


कांग्रेस पहले ही अपनों से लड़ रही है और अब राणा के इस खुलासे से गांधी परिवार के लिए नीम पर करेला चढ़ने वाली कहावत सही बैठ रही है। इस बात को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है और कांग्रेस को भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी कहा है। अगर जांच में तथ्य सही पाए जाते है तो गांधी परिवार की परेशानियां जरूर बढ़ेगी।