मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉलीवुड की खान तिकड़ी का जल्द अस्तित्व मिटा देंगे साउथ स्टार्स, जानें इनकी कमाई

प्रकाशित: Apr 07, 2022 17:43रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड को लेकर हमेशा आरोप लगते रहे है कि खान हो या कपुर परिवार इनके बिना बॉलीवुड में टिक पाना आसान काम नहीं है। कई लोगों ने तो इन पर आरोप लगाया है कि जो इनकी बात नहीं मानता है उसको बॉलीवुड में काम नहीं मिलता है। लेकिन पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि बॉलीवुड के खान की तिकड़ी को साउथ के स्टार्स ने बड़े चुनौती दी है।

पिछले सालों में अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उनकी कमाई का ग्राफ साउथ् की फिल्मों के मुकाबले बहुत कम है। अगर ऐसा ही आगे होता रहा है तो वह दिन दूर नहीं जब बॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्मों को पसंद किया जाएगा। इस खबर में हम आपको साउथ के इन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जिनकी कमाई के आगे बॉलीवुड के स्टार्स पानी मांगते दिख रहे हैं।

साउथ एक्टर्स में सबसे ज्यादा अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, प्रभास और यश को इतना क्रेज है कि इनके फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए मरने को भी तैयार है। इनकी फिल्मों ने जिस तरह से बॉलीवुड को किनारे लगाया है उसी वजह से इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जाता है।

​​​​​​​

अल्लू अर्जुन
साउथ फिल्मों में अल्लू अर्जुन का दबदबा इतना ज्यादा है कि उनकी फिल्म देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म पुष्पा का क्रेज लोगों पर इस तरह से चढ़ा की उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुष्पा के लिए अल्लू ने 50 करोड़ फीस ली लेकर सबको हैरान कर दिया था।

यश
यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। केजीएफ 2 के लिए यश ने 30 करोड़ से ज्यादा की ​फीस ली है। यश साउथ की फिल्मों में जबरदस्त धमाल मचा रहे है।

जूनियर एनटीआर-रामचरण
RRR के स्टार जूनियर एनटीआर-रामचरण भी साउथ में जबरदस्त धमाल मचा रहे है। इनकी फिल्मी बॉलीवुड की फिल्मों से भी ज्यादा कमाई करती है। रामचरण ने बॉलीवुड में भी हाथ अजमाया था लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। लेकिन साउथ में उनकी फिल्में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती है। फिल्म आरआरआर की जबरदस्त सक्सेस के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है।