मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी साउथ अफ्रीकी की ये खतरनाक टीम

प्रकाशित: May 17, 2022 22:06रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों आईपीएल का खुमार लोगों पर चढ़ा हुआ है और इसी वजह से किक्रेट के अन्य मैचों का आयोजन नहीं हो रहा है। लेकिन जल्द ही आईपीएल का सम्मापन होने जा रहा है और इसके बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। 9 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

ज्ञानवापी में शिवलिंग नहीं, फव्वारा मिला- औवेसी

भारत के खिलाफ होने वाली यह सीरीज विश्व कप से पहले बहुत अहम साबित हो सकती है। टीम में सबसे युवा खिलाड़ी त्रिस्टन स्टब्स को भी जगह मिली है जो इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ है। साउथ अफ्रीका आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने जा रही है।

पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नौ जून को नई दिल्ली में खेला जाएगा, इसके बाद कटक (12 जून), विशाखापत्तनम (14 जून), राजकोट (17 जून) और बेंगलुरू (19 जून) को खेला जाएगा।


भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट: टेम्बा बावुमा (कप्तान),केशव महाराज, एडेन मार्करम, वायने पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा,ट्रिस्टन स्टब्स,डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, एनरिक नोर्किया, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, रस्सी वेन डेर डूसेन और मार्को जानसेन