मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

अफ्रीका में इतिहास रचने से चूकी टीम इंडिया, तीसरे मैच में आखिरी मौका

प्रकाशित: Jan 07, 2022 19:33रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अफ्रीका ने 7 विकेट से मैच जीत लिया है। अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य मिला था और अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया और अफ्रीकी कप्तान जीत में सबसे अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गयी है। इस मैदान पर भारतीय टीम 30 सालों बाद मैच हारी है और इसके साथ सीरीज जीतने का मौका भी खो दिया है।

Bulli bai ऐप के बाद अब Telegram चैनल पर हिंदू महिलाओं की अश्लील तस्वीरें वायरल!,Video

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में पहली बार टेस्ट कप्तानी करने वाले केएल राहुल को हार का सामना करना पड़ा है। मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके और अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने 188 गेंदों पर 96 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पहली पारी में केवल 202 रन बनाए और अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाते हुए 27 रनों की बढ़त बनायी। टीम इंडिया दूसरी पारी 266 पर सिमट गई और पुजारा, रहाणे और ऋषभ पंत के लगातार विकेट गिरने से टीम बढ़ी बढ़त बनाने से चूक गयी।

​​​​​​​

इस जीत का सबसे ज्यादा फायदा दक्षिण अफ्रीका को मिला और वह बड़े अंकों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है तो वहीं, टीम इंडिया चौथे स्थान पर कायम है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 24 अंकों के साथ पहले स्थान पर तो श्रीलंका दूसरे नंबर पर और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर कायम है।