मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

Covid-19: कोरोना के नये खतरनाक वेरिएंट के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट

प्रकाशित: Nov 26, 2021 10:52रिपोर्ट: Navtej TV
कोरोना की मार झेल रही दुनिया के सामने एक बार कोरोना का नया वेरिएंट आने की खबर से ​सभी देशों ने अलर्ट जारी कर दिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रिका में मिले कोविड-19 के नए वेरिएंट से लगभग 100 से ज्यादा देशों के लोग संक्रमित हो गये है। कोविड-19 के इस नए वेरिएंट को लेकर की गयी जांच से पता चला है कि नया वेरिएंट बहुत ज्यादा खतरनाक है।

नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। सभी राज्यों को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले सभी यात्रियों की जांच अच्छे से की जाए अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिखे तो उन्हें फौरन क्वाराटाइन कर दिया जाए।
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को इस वेरिएंट के बारे में जानकारी देते हुए पत्र लिखकर कहा ​है कि बाहर से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना जांच अच्छे से की जाएं। साउथ अफ्रीका के नये वेरिएंट की खबर के बाद सभी देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
इस वेरिएंट को रोकने के लिए इंग्लैंड और इजराइल ने साउथ अफ्रीका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाते हुए साउथ अफ्रीका की सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। इजराइल ने भी साउथ अफ्रिका पर प्रतिबंध लगाते हुए घोषणा की है कि वह अपने नागरिकों को यात्रा करने से रोक रहा है और इस क्षेत्र से विदेशियों के प्रवेश पर पांबदी लगा रहा है।

भारत में ​पिछले कुछ दिनों से कोरोना का ग्राफ कम हुआ है लेकिन इस नये कोरोना वेरिएंट ने थोड़ी परेशानी बढ़ा दी है। अगर समय रहते केंद्र सरकार ने इस वायरस से बचने के कदम उठा लिये है तो इस वायरस का खतरा भारत में ज्यादा नहीं होगा। भारत में लगभग सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है।