मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

कप्तानी को लेकर रोहित और विराट में तेज हुई जंग! वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे विराट

प्रकाशित: Dec 14, 2021 12:26रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय टीम जल्द ही साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए रवाना होने वाली है और 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज का आयोजन होगा। इस सीरीज से पहले विराट की कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था और इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गयी थी कि विराट कप्तानी छीनने से नाराज हो गये हैं। लेकिन अब बात सही साबित होती भी दिख रही है और बताया जा रहा है कि विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग नहीं लेंगे।

विराट कोहली ने वनडे सीरीज में भाग लेने से मना करते हुए आराम मांगा है जो सभी को हैरान कर रहा है। टी20 विश्व कप में हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और एक टेस्ट मैच से आराम लेने के बाद विराट ने दूसरे मैच में कप्तानी संभाली थी। इसके बाद विराट से वनडे की कप्तानी छीन ली गयी तो लगा कि विराट इससे नाराज नहीं है लेकिन वनडे सीरीज में भी अचानक से आराम करने की मांग ने उनकी नाराजगी को सही साबित कर दिया है।

पहली बार रोहित शर्मा ने दिया विराट कोहली पर ये बड़ा बयान
विराट कोहली के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मुश्किल बढ़ गई है। रोहित शर्मा इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनकी वापसी होने के संभावना कम ही दिख रही है। अब सवाल उठ रहा है कि टीम इंडिया की वनडे सीरीज में कप्तानी किस के हाथ में दी जाएगी और उपकप्तान की घोषणा क्यों नहीं की गयी।


विराट ने वनडे सीरीज से आराम मांगने की मुख्य वजह उनकी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन बताया जा रहा है। वामिका का जन्मदिन 11 जनवरी को हुआ था तो विराट अपने परिवार के साथ छुट्टी पर जाएंगे। भारत का अंतिम टेस्ट 11 से 15 जनवरी तक खेला जाएगा और वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी होगी।