अमिताभ से ज्यादा फीस लेने वाले इस साउथ स्टार के पास है 1 हजार करोड़ की संपत्ति
इन दिनों साउथ और बॉलीवुड फिल्मों को लेकर जबदस्त जंग देखने को मिल रही है और इस बीच साउथ स्टार की डिमांड तेजी से बढ़ी है। आज साउथ सुपरस्टार नागार्जुन का 63वां जन्मदिन है। नागार्जुन ने हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है लेकिन साउथ में उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नागार्जुन ने 1986 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा।
Twin Towers ध्वस्त होकर भी दे गया पड़ोसियों को जमाने भर का 'दर्द'
इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र के कारण नागार्जुन चर्चा में बने हुए है और 9 सिंतबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नागार्जुन के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी हैं। बताया गया है कि फिल्म के लिए नागार्जुन ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा चार्ज किए हैं।
नागार्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस उनकी फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह अन्नपूर्णा स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैं और ये स्टूडियो लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है तो हैदराबाद के जुबली हिल्स में करीब 40 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है।

उनके पास लगभग 1 हजार की संपत्ति है। उनकी लव लाईफ बहुत ज्यादा चर्चा में रही और उनकी दो शादियां हुई है। पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबती से की थी जो मजह 6 साल बाद ही टूट गई और दोनों का एक बेटा है जिसका नाम नागा चैतन्य है। इसके बाद दूसरी शादी अमाला से की और एक बेटा है जिसका नाम अखिल अक्किनेनी है। नागार्जुन के दोनों बेटे साउथ इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा पसंद किए जाते है।


