इस फिल्म ने कमाई के मामले में अक्षय और सलमान को दिया बड़ा झटका, बना दिया नया रिकॉर्ड
बॉलीवुड फिल्मों की कमाई को लेकर अक्षय और सलमान का नाम सबसे पहले आता है लेकिन कोरोना काल के बाद दर्शकों की कमी के चलते फिल्मों की कमाई का ग्राफ इतना ज्यादा नहीं रहा है। पिछले दिनों अक्षय और सलमान की फिल्म की कमाई का अंतर रहा था जिसमें अक्षय ने बाजी मारी लेकिन सलमान को निराशा हुई। ऐसा पहली बार हुआ है कि सलमान खान की फिल्म को दर्शकों का इंतजार रहा तो कमाई का ग्राफ भी बहुत कम रहा। लेकिन हॉलीवुड फिल्म को लेकर जो भारत में उत्साह नजर आया उसे देखकर सलमान और अक्षय को बड़ा झटका जरूर लगा होगा।
मिया खलीफा ने ब्रेस्ट को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, देखें तस्वीरें
टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को भारत में एक दिन पहले ही यानी 16 दिसंबर को ही रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के पहले ही दिन सिनेमाघरों में भारी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंचे। कोरोना के बाद पहली बार किसी फिल्म को देखने के लिए इतनी भीड़ का आना इस फिल्म की बंपर कमाई के संकेत दे दिए है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में इस साल की बड़ी बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' को भी पीछे छोड़ दिया।
भारत में 'स्पाइडर-मैन' को 3264 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इससे पहले 'एवेंजर्स एंडगेम; को 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग फुल बतायी जा रही है। पहले दिन 34 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने की बात सामने आ रही है और अभी तक पूरी कमाई के आंकडे नहीं मिल पाये है।
इस साल 'सूर्यवंशी' फिल्म 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद किसी भी फिल्म का कलेक्शन इतना नहीं रहा है और स्पाइडर मैन ने पहले दिन लगभग 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म को अमेरिका में एक दिन बाद यानी 17 दिसंबर को रिलीज किया गया है।





