मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में टूटे कई रिकॉर्ड

प्रकाशित: Dec 14, 2021 16:54रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना काल के बाद लंबे समय बाद सिनेमाघरों में एक बाद एक फिल्में रिलीज हो रही है लेकिन इसके बाद भी कुछ ही फिल्में अपना कमाल दिखा पा रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी,जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2, सलमान खान की अंतिम- द फाइनल ट्रुथ, अहान शेट्टी की तड़प और अब आयुष्मान खुराना की चंडीगढ़ करे आशिकी सूर्यवंशी आदि फिल्मों में केवल सूर्यवंशी ने कमाई के रिकॉर्ड बनाये है।

लेकिन अब इन सभी फिल्मों की चमक फिकी पड़ने वाली क्योंकि 16 दिसंबर को हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन नो वे होम सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही संकेत मिलने लग गये है कि यह फिल्म दुनिया भर के साथ भारत में जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह इस बात से पता चलता है कि स्पाइडर-मैन नो के मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमाज में एडवांस बुकिंग खुलते ही एक दिन में एक लाख टिकट बिक गये।

मलमास: एक महीने तक भूलकर भी नहीं करें कोई शुभ काम, नहीं तो होगा...
भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड एवेंजर्स एंडगेम के नाम था जिसने पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करी थी। लेकिन इस बार स्पाइडर-मैन नो वे होम को लेकर लोगों का जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे यह बात साफ हो जाती है कि इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा। इस फिल्म के टिकटों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी करने के बाद भी दर्शक एक सीट के लिए 2000 रुपये तक देने को राजी हो रहे हैं।


स्पाइडर-मैन नो वे होम 2डी के साथ 3डी और आइमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी और दिल्ली और मुंबई में इसकी टिकटों में भारी इजाफा हुआ है। भारत में फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ को हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जा रहा है।