मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

6 साल बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच होगी भिड़ंत, 25 साल से जारी टीम इंडिया का विजय रथ

प्रकाशित: Aug 18, 2022 18:25रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 6 साल बाद वनडे सीरीज खेली जा रही है और तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इससे पहले जून 2016 में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था। इस सीरीज में भारतीय टीम में कोई भी सीनियर खिलाड़ी शामिल नहीं है। शिखर धवन की जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है और ऐसे में युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में खुद को साबित करने का शानदार मौका है।

सीरीज का सीधा प्रसारण क्क् स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा आप लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.45 बजे से शुरू होगा।

घर के बहार कपड़े सुखाएं तो चुरा ले जाएंगी ये खूबसूरत लड़कियां!

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड है और 25 साल से टीम इंडिया का विजय रथ जारी है। भारत 1997 के बाद से अब तक जिम्बाब्वे में एक भी सीरीज नहीं हारा है और इस बार भी टीम अपना विजय रथ जारी रखना चाहेगी। पहले मैच में केएल राहुल के प्रदर्शन के साथ उनकी कप्तानी को लेकर सबकी नजरे टीकी हुई है।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे :तदीवानाश मारुमानी, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा , रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा
भारत : शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल , दीपक हुड्डा, संजू सैमसन , अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज