मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

तीसरे टी20 में भारत बल्लेबाजों का कमाल, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

प्रकाशित: Aug 03, 2022 11:39रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच शानदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे और इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

ठेला लगाने वाले शख्स से पंगा लेना Factory मालिक को पड़ गया भारी!

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 76 रन की शानदार पारी खेली है और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे छोर पर ऋषभ पंत ने भी अच्छा सहयोग दिया और 26 गेंद में 33 रन की पारी खेली।

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त को बनाई है और साथ में पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को उसके घर में 15 टी20 मुकाबलों में हराया तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने भी वेस्टइंडीज 15 मैच में हराया है।


प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत ,हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।