बरसा विराट का बल्ला...दी पाकिस्तान को मुंहतोड़ शिकस्त
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को दीपावली पर पाकिस्तान के ऊपर जीत का शानदार तोहफा दिया है। जीत के लिए 20 ओवरों में 160 रन की जरूरत वाले इस मैच में विराट कोहली की अद्भुत पारी की बदौलत ही भारत ने शानदार जीत हासिल की है।
Kejriwal को पटाखों से नहीं 'दिवाली' से दिक्कत है

मैच में हार्दिक पाण्ड्या ने विराट का खूब साथ दिया लेकिन हार्दिक के बल्ले से वो शॉट्स नहीं निकाल पाए जिसकी वजह से हार्दिक विश्व प्रख्यात है।

लेकिन विषम परिस्तिथियों को संभालते हुए विराट ने 82 रनों की बेमिशाल पारी खेली जिसमे उन्होंने अहम 4 छक्के और 6 चौके जड़े और मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।





