मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

प्रैक्टिस मैच में भारतीय गेंदबाजों के आगे फेल हुए अंग्रेजी बल्लेबाज

प्रकाशित: Jun 25, 2022 17:53रिपोर्ट: Navtej TV

प्रैक्टिस मैच में मोहम्मद शमी और रवींद्र जड़ेजा की गेंदबाजी के आगे लीसेस्टरशायर ने घूटने टेक दिए है। यह मैच भारतीय टीम के​​ लिए बहुत अहम था क्योंकि इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा। प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार देखने को मिलाहै।

पत्नी को चूड़िया दिलवाना पड़ा भारी, बीच बाजार Boyfriend संग हुई फरार!

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने लीसेस्टरशायर को 244 पर ही ऑलआउट कर दिया और भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा के आगे उनके हौसले पस्त हो गए।

शमी और जड़ेजा ने तीन विकेट लिए तो ऋषभ पंत 76 रनों की शानदा पारी खेली है। इस मैच में पहले भारतीय टीम ने बैटिंग की थी और 246 का स्कोर बनाया था और भारत की ओर से सबसे ज्यादा एस. भरत ने 70 रन बनाए।


इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा लेकिन गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके टीम की ताकत दिखाई है। भारतीय टीम एक टेस्ट मैच खेलेगी और जीत जाती है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी।