वेस्टइंडीज में टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, सीरीज 4-1 से जीती
टीम इंडिया ने पांचवें टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 88 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए और श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली।
बच्ची Don, 15 साल की उम्र में लड़कों से भरी Gang की सरगना!
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 16 ओवर में 100 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए तो अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खाते में 3-3 विकेट आए। भारत ने इस जीत के साथ पाकिस्तान के रिकॉड को तोड़ दिया।

प्लेइंग.11
भारतः हार्दिक पंड्या, ईशान किशन,श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीजः ब्रूक्स, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायरए डेवोन थॉमस, ओडियन स्मिथ, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडेन वॉल्श, डोमिनिक ड्रेक्स और ओबेड मैकॉय।





