मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

श्रीलंका ने पाकिस्तान को धोया, अब फाइनल में होगी अंतिम जंग

प्रकाशित: Sep 10, 2022 17:26रिपोर्ट: Navtej TV

एशिया कप 2022 में सुपर-चार के अंतिम मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 122 रनों पर रोक दिया। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 5 विकेट खोकर 17 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

घर के बाहर कदम रखते ही होगा मौत से सामना, बच्चा चोर Gang का जानें पूरा सच!

इस हार और जीत से दोनों टीमों के परिणाम पर कोई असर नहीं होगा लेकिन अब इन दोनों के बीच 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत के बाद श्रीलंका का हौसला बढ़ा हुआ है तो पाकिस्तान को फाइनल में इस हार के दबाव से बाहर निकलकर खेलना होगा। पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ भी कड़ी टक्कर मिली थी और मैच हारने से बाल बाल बची थी और फाइनल में पाक की जीत होती है तो वह एशिया कप का विजेता बन जाएगा।


पाकिस्तानः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर, हसन अली, हारिस रउफ और मोहम्मद हसनैन।

श्रीलंकाः कुशल मेंडिस, पथुम निसांका, धनंजय डी सिल्वा, दनुष्का गुनाथिलिका, दासुन शनाका, भानुका राजपक्षा, चमिका करुणारत्ने, जेफ्रे वांडरसे, महीष तीक्ष्णा, प्रमोद मधुसुदन और दिलशान मधुशंका।