एशिया कप के फाइनल श्रीलंका ने किया पाकिस्तान का शिकार, 8 साल बाद बना चैम्पियन
एशिया कप 2022 के फाइलन मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का शिकार कर दिया और 8 साल बाद इस खिताब को अपने नाम किया। दुबई में हुए इस फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170 रन बनाए और इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 पर ही ऑलआउट हो गई।
पूरे एशिया कप को छोड़ दे तो इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप हुई और उसका हर बल्लेबाज टेस्ट मैच की तरह बल्लेबाजी करता नजर आया। पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम 5 रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद इसकी अगली ही बॉल पर फखर जमान भी आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद रिज़वान ने अर्धशतक बनाया लेकिन इतना धीमा बनाया की वह टीम की हार का कारण बन गया।
सैनिटरी पैड में मोबाइल छुपाकर हसीना इस गंदे काम को दे रही थी अंजाम!
100 पर पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा और इसके बाद पूरी टीम ताश के पतों की तरह बिखर गई। 147 पर पूरी टीम ही ऑलआउट हो गई जिसमें श्रीलंका के प्रमोद मधुसन ने चार विकेट झटके। साथ ही वानिंदु हसारंगा ने भी तीन विकेट लिए और अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई

एशिया कप के विजेता टीम की लिस्ट
1 1983. भारत
2 1988. भारत
3 1990. भारत
4 1994. भारत
5 2010. भारत
6 2016. भारत
7 2018. भारत
1 1985. श्रीलंका
2 1997. श्रीलंका
3 2004. श्रीलंका
4 2008. श्रीलंका
5 2013. श्रीलंका
6 2022. श्रीलंका
1 2000. पाकिस्तान
2 2011. पाकिस्तान





