इन 4 हसीनाओं को प्यार में मिला धोखा, फिर लगाया मौत को गले
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में मॉडल और एक्ट्रेसेस की आत्महत्याओं का सिलसिला अभी थमा नहीं है, 18 दिन में 4 मॉडल और एक्ट्रेसेस ने मौत को गले लगाया है, मंजूषा नियोगी, बिदिशा और पल्लवी डे के बाद 18 साल की मॉडल सरस्वती दास की आत्महत्या ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को एक नए मोड पर लाकर खड़ा कर दिया है, आखिर क्या वजह सामने आ रही है।
पिछले 18 दिन की बात करें तो 4 एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाया है, सबसे पहले छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत की घटना ने हैरान किया था, 15 मई को पल्लवी का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला था। इस घटना के बाद पल्लवी के परिवार ने पुलिस को लिव इन में रह रहे बॉयफ्रेंड पर शक जताया था और इसके बाद उसे गिरफ्तार किया, इसी सप्ताह में मॉडल और अभिनेत्री विदिशा डे मजुमदार का शव भी फंदे से झूलता मिला था और सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। पुलिस ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों को लेकर पड़ताल कर रही है।
दोस्तों ने बताया कि विदिशा अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थी और इसी वजह से ऐसा कदम उठाया है, जांच में खुलासा हुआ कि मंजूषा नियोगी और विदिशा दोनों दोस्त थी, विदिशा की मौत के बाद से ही मंजूषा डिप्रेशन में चली गई थी। वहीं 30 मई को 18 साल की मॉडल सरस्वती दास ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उनका शव कस्बा के बेदियाडांगा स्थित घर में मिला, सरस्वती की मां और पिता अलग हो गए थे। सरस्वती अपनी मां आरती दास के साथ अपने मामा के घर रहती थी।

सरस्वती की मां कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुई थीं, ऐसे में सरस्वती अपनी अपनी नानी के साथ ही सोया करती थीं। बीती रात करीब 2 बजे जब उनकी नानी उठीं और सरस्वती को कमरे में नहीं पाया तो वह दूसरे रूम में गईं। वहां सरस्वती फंदे से लटकी हुई मिली, सरस्वती ने 12वीं की परीक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था, बताया जा रहा है कि सरस्वती ने रिलेशनशिप की परेशानियों के फांसी लगा ली।
अजीब संयोग ये है कि पिछले 18 दिनों में 4 मॉडल-एक्ट्रेसेस ने फांसी लगाकर ही सुसाइड की है, बंगाल की 4 अभिनेत्रियों की आत्महत्या की घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है, साथ ही ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या एक छोटे से घर के इंसान का चकाचौंध की दुनिया में जाना गलत है?





