अभिनेत्रियों पर करोड़ो रूपए लुटाने वाला शख्स जेल में करने लगा पत्नी की डिमांड
200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी और अभिनेत्रियों को महंगे-महंगे गिफ्ट देने के अपराधा में सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों जेल की सलाखों में बंद है। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है बताया जा रहा है कि वह उसने जेल में अधिकारियों को जीना हराम कर दिया है।
उसने दिल्ली की तिहाड़ जेल में अपनी पत्नी के साथ रहने की डिमांड की है और जेल में ही अपनी पत्नी लीना मारिया से मिलने की इच्छा जताई है। जेल प्रशासन भी उसकी नई-नई मांगों के बारे में सुनकर हैरान है और उनके लिए वह सिरदर्द बन चुकी है।
ठग सुकेश अपनी पत्नी से मिलने की जिद पर कई बार भूख हड़ताल भी कर चुका है। इसके बाद प्रशासन ने उनके अस्पताल में भर्ती करवाया है। पत्नी के साथ महीने में दो बार यानी महीने के हर पहले और तीसरे शनिवार को मुलाकात की अनुमति दी गई है लेकिन वह इसके अलावा भी पत्नी से मिलने की जिद कर रहा है।

ठगने के मामले में सुकेश की पत्नी भी उसके साथ थी लेकिन वह अभी बाहर है। सुकेश अमीर लोगों को अपना निशाना बनाया है। सुकेश ने लीला पॉल शादी कर ली। शादी के बाद भी बॉलीवुड सेलीब्रिटी से सुकेश के संबंध जारी रहे। सुकेश की जैकलीन फर्नांडीज के साथ तस्वीरे वायरल हुई थी।





