मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

15 की उम्र में प्यार फिर 19 में बनीं मां, बहुत मजेदार है इनकी लव स्टोरी

प्रकाशित: Jun 15, 2022 20:07रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही है और दोनों का प्यार दुनिया के लिए हमेशा चर्चा का विषय बन रहता है। गोविंदा ​इन दिनों फिल्मों में कम नजर आते है लेकिन वह अपने भांजे कृष्णा अभिषेक संग कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर जरूर चर्चा में बने रहते हैं।

सुनीता आहूजा और गोविंदा की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। दोनों के परिवार लव के पक्ष में नहीं थे लेकिन दोनों ने इसके लिए उनको राजी किया।

भाभी ने पहले बगीचे और फिर होटल में कराया ननद का Gangrape, बनाया अश्लील वीडियो!

गोविंदा 3 साल तक अपने मामा के पास रह रहे थे और इस दौरान वह सुनीता से मिले थे। पहले दोनों के बीच तकरार होती थी लेकिन समय के साथ दोनों में दोस्ती हो गई। गोविंदा एक छोटे से गांव से थे तो सुनीता हाई सोसायटी से ​थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ना शुरू हुआ और बात शादी तक जा पहुंची।

सुनीता को जब गोविंदा से प्यार हुआ था तब उनकी उम्र 15 साल थी और तीन साल तक दोनों के बीच रिलेशनशिप रहा। जब वह 18 साल की हुई तो शादी हो गई थी और 19 साल की उम्र में वह मां बन गई। साल 1987 में सुनीता और गोविंदा की शादी हुई थी।


आज दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी नर्मदा और बेटा यशवर्धन है जो इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी में लगे हुए है। दोनों के पहले एक बेटी भी थी लेकिन वह चार महीन की उम्र में ही चल बसी थी।