सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों के बीच योगी सरकार को दिया ये बड़ा झटका
इन दिनों यूपी में विधानसभा चुनावों का माहौल चल रहा है और उस बीच योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए वसूली नोटिस के माध्यम से वसूली गई राशि को वापस करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा जब नोटिस वापस ले लिए गए हैं तो इसका पालन करना होगा।
Cyber Crime का नया पता Nawada, 33 साइबर अपराधी गिरफ्तार
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सरकार ने हर्जाना वसूली के लिए नोटिस जारी करते हुए यह राशि ली थी। कोर्ट ने पहले भी यूपी सरकार को फटकार लगाई थी और कहा था कि CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को भेजे गए वसूली नोटिस वापस लेकर खत्म करें।
यूपी में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के सरकार ने प्रदर्शनकारियों से उसकी भरपाई का फैसला किया था। इसको लेकर जबरदस्त राजनीति भी हुई थी और सरकार के फैसले के बाद सरकार पर धर्म विशेष के लोगों पर एकतरफा कार्यवाही करने के आरोप लगे थे।

कोर्ट ने कहा कि सरकार ने इस कार्यवाही में खुद एक "शिकायतकर्ता, निर्णायक और अभियोजक" की तरह पेश किया जो गलत है। अगर सरकार इस सही मानती तो कोर्ट इसे गलत करार देता। कोर्ट के इस फैसले पर एक बार फिर राजनीति होगी और इसको लेकर योगी सरकार पर हमला होगा।





