मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से हुआ सुष्मिता सेन का ब्रेकअप, इन लोगों से रहा सुष्मिता का अफेयर

प्रकाशित: Dec 24, 2021 21:45रिपोर्ट: Navtej TV

सुष्मिता सेन एक बार फिर अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बनी हुई है और इस बार भी उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड को लेकर सुष्मिता पहले ही बहुत ज्यादा चर्चा में बनी रही थी लेकिन इस एक फिर उनका ब्रेकअप लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। सुष्मिता सेन ने ब्रेकअप को लेकर जो खबरे चल रही थी उसको लेकर कहा कि रोहमन शॉल के साथ उनका रिलेशनशिप काफी समय पहले खत्म हो गया था और ब्रेकअप की खबर सही है। ब्रेकअप होने के बाद भी हमारा प्यार बरकरार है।

रोहमन शॉल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा कि दोस्ती से हमारा रिश्ता शुरू हुआ, हम दोस्त बने रहे और हमारा ब्रेकअप पहले ही खत्म हो गया था लेकिन प्यार आज भी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कुछ हैशटैग लगाये है जो उनके इस रिश्ते को लेकर बहुत कुछ बता रहे है। #nomorespeculations #liveandletlive #cherishedmemories #love #friendship जैसे हैशटैग काम में लिए है।

​​​​​​​

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने अपने ब्रेकअप के पीछे की वजह नहीं बतायी है। रोहमन और सुष्मिता की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी इसके बाद दोनों में प्यार हुआ। सुष्मिता सेन का अफेयर पहले विक्रम भट्ट, वसीम अकरम, रणदीप हुड्डा, रितिक भसीन, मुदस्सर अजीज के साथ भी रहा है। प्यार के मामले में सुष्मिता की किस्मत खराब है और इसी वहज से उनका रिस्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।